Q/A, Class-10, CH-05, Science, Periodic classification of elements

 NCERT

Questions answer

Science

Class 10th

Periodic classification of elements

1. क्या डाबेराइनर के त्रिक, न्यूलैंड्स के अष्टक नियम  के स्तंभ में भी पाए जाते हैं? तुलना करके पता कीजिए?

Ans :- हां, त्रिक न्यूलैंड्स के अष्टक नियम के स्तंभ में भी पाए जाते हैं उदाहरण Li, Na, K

2. डाबेराइनर के वर्गीकरण की क्या सीमाएं हैं?

Ans :- डाबेराइनर केवल तीन तत्वों की त्रिक को उस समय पहचान सके एवं सभी तत्वों का वर्गीकरण उनके  अनुसार नहीं हो सका।

3. न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत की क्या सीमाएं हैं?

Ans :- न्यूलैंड का अष्टक सिद्धांत  केवल कैल्शियम तक के परमाणु भार वाले तत्वों का वर्गीकरण कर पाया।


1. मेंडलीफ की आवर्त सारणी का उपयोग कर निम्नलिखित तत्वों के ऑक्साइड के सूत्र का अनुमान कीजिए: K, O, Al, Si, Ba।

Ans :- K = K₂O

O = O₂

Al = Al₂O₂

Si = SiO₂

Ba = BaO

2. गैलियम के अतिरिक्त, अब तक कौन-कौन से तत्वों का पता चला है जिसके लिए मेंडलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में खाली स्थान छोड़ दिया था दो उदाहरण दीजिए?

Ans :- स्कैंडियम व जर्मेनियम

3. मेंडलीफ ने अपनी आवर्त सारणी तैयार करने के लिए कौन सा मापदंड अपनाया?

Ans :- मेंडलीफ ने  तत्वों को उनके परमाणु भार के अनुसार अलग किया। उन्होंने एक समान गुणों वाले तत्वों को एक समूह में रखने का प्रयास किया।

4. आपके अनुसार उत्कृष्ट गैसों को अलग समूह में क्यों रखा गया?

Ans :- उत्कृष्ट गैस अक्रियाशील होती हैं इसलिए उन्हें अलग समूह में रखा गया है।


1. आधुनिक आवर्त सारणी द्वारा किस प्रकार से मेंडलीफ की आवर्त सारणी की विसंगतियों को दूर किया गया?

Ans :- 

(A) आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके परमाणु क्रमांक को या परमाणु संख्या के अनुसार अलग किया गया। हाइड्रोजन को प्रथम समूह में स्थान दिया गया।

(b) आवर्त सारणी में तत्वों की स्थिति से उनकी रासायनिक अभिक्रियाशीलता का पता चलता है।

(c) तत्वों को उनके भार के अनुसार भारी एवं हल्के अलग-अलग क्रम में रखा गया है।

2. मैग्नीशियम की तरह रासायनिक अभिक्रियाशीलता दिखाने वाले दो तत्वों के नाम लिखिए? आप के चयन का आधार क्या है।

Ans :- बेरिलियम (Be) तथा कैल्सियम (Ca) दोनों ही मैग्नीशियम की तरह  अभिक्रियाशीलता दर्शाते हैं । दोनों के ही बाहरी कोश में 2 संयोजी इलेक्ट्रॉन होते हैं।

Be = 2,2

Ca = 2, 8, 2

3. के नाम बताइए :

(a) तीन तत्वों जिनके सबसे भारी कोश में एक इलेक्ट्रॉन उपस्थित हो।

(b) दो तत्वों जिनके सबसे भारी कोश में दो इलेक्ट्रॉन उपस्थित हो।

(c) तीन तत्वों जिनका बाहरी कोश पूर्ण हो।

Ans:-

(a) लिथियम (Li), सोडियम(Na), पोटैशियम(K)

(b) मैग्निशियम(Mg), कैल्शियम (Ca)

(c) नियॉन (ने), आर्गन  (Ar), क्रिप्टान (Kr)

4.(A) लिथियम, सोडियम, पोटेशियम, यह सभी धातुएं जल से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस मुक्त करती हैं। क्या इन तत्वों के परमाणु में कोई समानता है?

(B) एलियन एक अक्रियाशील गैस है जबकि नियोन की अभिक्रियाशीलता अत्यंत कम है । इनके परमाणुओं में कोई समानता है?

Ans :- 

(A) हां, इन तत्वों के परमाणु में समानता है। क्योंकि इसके बाहरी कोश में केवल 1 इलेक्ट्रॉन होता है। इनकी संयोजकताएं भी समान होती है।

(B) हां, इनमें भी समानता है ।दोनों की संयोजकता 0 है, तथा इनके बाहरी कोश पूर्ण रूप से भरे हुए हैं।

 5. आधुनिक आवर्त सारणी में पहले 10 तत्वों में कौन सी धातु है?

Ans :- लिथियम एवं बेरिलियम धातुएं हैं।


6. आवर्त सारणी में इनके स्थान के आधार पर इन में से किस तत्व में सबसे अधिक धात्विक अभिलक्षण की विशेषता है? Ga,Ge,As,Se,Be

Ans :- Be


Exercise

1. आवर्त सारणी में बाएं से दाएं और जाने पर, प्रवृत्तियों के बारे में कौन सा कथन असत्य है?

(1) तत्वों की धात्विक प्रकृति घटती है।

(2) संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या बढ़ जाती है।

(3) परमाणु आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं।

(4) इनके ऑक्साइड अधिक अम्लीय हो जाते हैं।

Ans :- (3) परमाणु आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं।

2. तत्व X, XCl₂ वाला एक क्लोराइड बनाता है। जो एक ठोस है तथा जिसका गलनांक अधिक है। आवर्त सारणी में यह तत्व संभवत किस समूह के अंतर्गत होगा?

(1) Na 

(2) Al

(3) Si

(4) Mg

Ans :- (4) Mg

3. किस तत्व में

(1) दो कोश हैं तथा दोनों इलेक्ट्रॉनों से पूरित है?

(2) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 2 हैं?

(3) कुछ तीन कोश है तथा संयोजकता कोश में चार इलेक्ट्रॉन है?

(4) कुछ तो कोश है तथा संयोजकता कोश में तीन इलेक्ट्रॉन है?

(5) दूसरे कोश में पहले कोश से दोगुनी इलेक्ट्रॉन है?

Ans :- 

(1) निऑन [Ne]

(2) मैग्नीशियम [Mg]

(3) सिलिकॉन [Si]

(4) बोरान [B]

(5) कार्बन [C]

4. (A) आवर्त सारणी में बोरान के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन से गुण धर्म समान है?

(B) आवर्त सारणी में क्लोरीन के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन से गुण धर्म समान है?

Ans :- (A)  1> सभी तत्व में धातुएं हैं।

 2> ऊपर से नीचे जाने पर आकार एवं धात्विक गुण बढ़ता जाता है।

3> सभी विद्युत के सुचालक होते हैं।

(B) 1> सभी तत्व अधातुएं हैं अन्तिम कक्षा में 7 इलेक्ट्रॉन तथा संयोजकता -1 होती है।

2> सभी विद्युत की कुचालक हैं।

5. एक परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 है। 

(a) इस तत्व की परमाणु संख्या क्या है?

(b) निम्न में से किस तत्व के साथ इसकी इसकी रासायनिक समानता होगी । परमाणु संख्या कोष्ठक में दी गई है। N(7), F(9), P(15), Ar(18)

Ans :- (a) किस की परमाणु संख्या 17 है।

(b) F(9) - 2, 7 के साथ रासायनिक गुणों में समानता होगी।

6. आवर्त सारणी में तीन तत्व A, B तथा C की स्थिति निम्न प्रकार है।

समूह 16      समूह 17

.........          ........

.........            A

.........          .........

   B                C

अब बताइए कि:

(a) धातु है या अधातु।

(b) की अपेक्षा अधिक अभिक्रियाशील है या कम?

(c) का साइज से बड़ा होगा या छोटा?

(d) किस प्रकार आयन, धनायन या ऋणायन बनाएगा?

Ans :-

(a) A - अधातु है

(b) C  कम क्रियाशील है।

(c) C का आकार B से छोटा है।

(d) तत्व ऋणायन बनाएगा।

7. नाइट्रोजन (परमाणु संख्या 7) तथा फास्फोरस (परमाणु संख्या 15) के आवर्त सारणी के समूह 15 के तत्व हैं। इन दोनों तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए । इनमें से कौन सा तत्व अधिक ऋण विद्युति होगा और क्यों?

Ans :- नाइट्रोजन की परमाणु संख्या 7 (2,5) है अतः यह अधिक विद्युत ऋणात्मक होगा । फास्फोरस और नाइट्रोजन दोनों ही अधातु में हैं। परंतु फास्फोरस 15 (2, 8, 5) नाइट्रोजन से नीचे की ओर आता है और इस प्रकार विद्युत ऋणात्मकता घटती है।

8. तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों की स्थिति से क्या संबंध है?

Ans :- तत्वों का उनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के अनुसार वर्गीकरण किया गया है । किसी तत्व की बाहरी कोश  में उपस्थित इलेक्ट्रॉन से उसकी संयोजकता पता चलती है तथा कोशों की कुल संख्या उसके आवर्त संख्या होती है।

9. आधुनिक आवर्त सारणी में कैल्शियम (परमाणु संख्या - 20) के चारों ओर 12, 19, 21 तथा 38 परमाणु संख्या वाले तत्व स्थित है । इनमें से किन तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म कैल्शियम के समान है?

Ans :- आवर्त सारणी में कैल्शियम (20) के चारों ओर 12, 19, 21 तथा 38 परमाणु संख्या वाले तत्व हैं । इनमें से परमाणु संख्या 21 तथा परमाणु संख्या 38 वाले तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म  अधिक समान हैं 

10. आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेंडलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था कीजिए?

Ans :- आधुनिक आवर्त सारणी :-

(1) यह परमाणु संख्या के अनुसार व्यवस्थित है।

(2) इसमें 18 वर्ग (समूह) हैं।

(3) इनमें अक्रिय गैसों को 18वें वर्ग में रखा गया है।

मेंडलीफ की आवर्त सारणी :-

(1) यह परमाणु द्रव्यमान पर आधारित है।

(2) इसमें 8 समूह है।

(3) इनमें अक्रिय गैसों को कोई स्थान नहीं मिला है।























Post a Comment

0 Comments