Cls - 9, C- 6, Science, Tissues

 Class 9

Chapter 6

Subject science

Tissues


     A group of cells that are specialised to perform a particular function forms a tissue. (कोशिकाओं का ऐसा समूह जो विशेष कार्य करने के लिए विशिष्ट होते हैं ऊत्तक का निर्माण करते हैं) 

* Group of cell that origin and function are same called tissue. (कोशिकाओं का ऐसा समूह जिनकी उत्पत्ति तथा कार्य समान होते हैं ऊत्तक कहलाते हैं)

* Tissues are mainly two types plant and animal.(उत्तक मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं जंतु ऊत्तक एवं पादप ऊतक)

* Most of tissues are leaving. (अधिकांश ऊतक सजीव होते हैं)

* Most of these provide structures support to plants generally non living or dead. (कुछ ऊतक पौधों की संरचना को सहारा प्रदान करते हैं जो कि सामान्यतः निर्जीव या मृत होते हैं)


  Types of tissues.(ऊतक के प्रकार)

1. Plant tissues. (पादप ऊतक)

2. Animal tissues. (जंतु ऊतक)

1. Plant tissues (पादप ऊतक):- Plants are do not move, most of tissues they have supportive which provide them with structural strength. (पौधे गति नहीं करते, अधिकाश ऊतक सहारा देने वाले होते हैं जो इन्हें संरचनात्मक मजबूती प्रदान करते हैं)

* Most of these tissues are dead, as they can provide better mechanical strength then the leave ones and need less maintenance. (अधिकांश ऊतक मृत होते हैं जो पतियों की तुलना में अच्छी मैकेनिकल स्ट्रैंथ प्रदान कर सकते हैं एवं इनको कम मेंटेनेंस की आवश्यकता होती है)

* Some of the plant tissues keep on dividing throughout the plant life.  (पौधों के कुछ ऊतक जीवन भर विभाजित होते रहते हैं)

  Types of plant tissues :-  (ऊतकों के प्रकार)

1. Meristematic tissue > (विभज्योतक)

         (a) Apical tissue  (शीर्षस्थ विभज्योतक)

         (b) Lateral tissue (पार्श्व विभज्योतक)

         (c) Intercalary tissue  (अंतरविष्ट विभज्योतक)

2. Permanent tissue  (स्थाई ऊतक )>

      (a) Simple permanent tissue (सरल स्थाई ऊतक)

                        [1] Parenchyma (पैरेंन्काइमा)

                        [2] Collenchyma(कोलेन्काइमा)

                        [3] Sclerenchyma (स्क्लेरेकाइमा)

                        [4] Protective (प्रोटेक्टिव)

        (b) Complex tissue (जटिल स्थाई ऊतक)

                        [1] Xylem (जाइलम)

                        [2] Phloem (फ्लोएम)

1. Meristematic tissue (विभज्योतक) > It is responsible for the growth of plants. Cells of these can divided and form new cells. (यह पौधों की वृद्धि के लिए जिम्मेदार होता है। इनकी कोशिकाएं विभाजित होकर नई कोशिका का निर्माण कर सकती है)



       These are three types.(यह तीन प्रकार के होते है)

 (a) Apical tissue (शीर्षस्थ विभज्योतक):- It is present at the growing tip of the stem and roots and increase the length. (यह तनों एवं जड़ों के वृद्धि करने वाले छोर  पर स्थित होते है तथा उनकी लंबाई में वृद्धि करते हैं)

   (b) Lateral tissue (पार्श्व विभज्योतक):- It is also known as cambium. Which present beneath the bark. It is responsible for growth in girth of trunk. (इसको कैंबियम भी कहा जाता है जो छाल के नीचे स्थित होता है। जहां तने की परिधि की वृद्धि के लिए जिम्मेदार होता है)

(c) Intercalary tissue (अंतरविष्ट विभज्योतक) :- It is present at internods  or base of the leaves and increase the length between the nodes. (यह पत्तियों के इंटरनोड या आधार पर उपस्थित रहते हैं नोड्स के बीच की लंबाई बढ़ाते हैं) 


2. Permanent tissue (स्थाई ऊतक )> Cells of meristematic tissues change their shape and size to get specialised in performing other functions in plants body. This process is called differentiation.(विभज्योतक एक विशिष्ट कार्य करती हैं और विभाजित होने की शक्ति खो देती हैं जिसके फलस्वरूप वे स्थाई उत्तक का निर्माण करते हैं इस प्रकार एक विशिष्ट कार्य करने के लिए स्थाई रूप और आकार लेने की क्रिया को विभेदीकरण कहते हैं)





     Once the cells of meristematic tissue divide to a certain extent they become specialised for a particular function. 

   Permanent tissues are two types. (स्थाई ऊतक दो प्रकार के होते हैं)

    (a) Simple tissue (सरल स्थाई ऊतक)

   (b) Complex tissue (जटिल स्थाई ऊतक)

(a) Simple tissue  (सरल स्थाई ऊतक):- This type of tissues is composed of same type of cells. (इस प्रकार की ऊतक एक ही प्रकार की कोशिकाओं से बने हुए होते हैं)

   These are four types.(ये चार प्रकार के होते हैं)

   [1] Parenchyma (पैरेंन्काइमा) :-  It is  formed by thin cell wall simple cells. These cells are live. These are generally bond free and large intercellular space found in these type of cells. (यह पतली कोशिका भित्ति वाली सरल कोशिकाओं का बना होता है। यह कोशिकाएं जीवित होती हैं। यह प्राया बंधन मुक्त होती हैं तथा इस प्रकार की कोशिकाओं के मध्य अधिक कोशिकीय रिक्त स्थान पाया जाता है)

Functions (कार्य) :-

* They store food and nutrients in vacuole. (ये रिक्तिकाओं में भोजन एवं पोषक तत्व को स्टोर करते हैं)

* They provide mechanical support to the plant body. (यह पौध को संरचनात्मक सहायता प्रदान करता है)



   :> Chlorenchyma (क्लोरेन्काइमा) -- Parenchyma with chlorophyll which performs photosynthesis is called as chlorenchyma. (पैरेंकाइमा क्लोरोफिल के साथ प्रकाश संश्लेषण की क्रिया संपन्न करता है इसे क्लोरेन्काइमा कहते हैं (

  :> Aerenchyma (ऐरेंकाइमा) -- In aquatic plants, sense of parenchyma have large air cavities to give buoyancy to the plant and is called arenchyma.(जलीय पौधों में पैरेंकाइमा की कोशिकाओं के मध्य हवा की बड़ी कैविटीज होती है जो पौधों के तैरने के लिए उत्प्लावन बल प्रदान करती हैं इस प्रकार के पैरेंकाइमा को ऐरेंकाइमा कहते हैं)

   [2] Collenchyma (कोलेन्काइमा) :- Cells of these tissue responsible for flexibility of plant. It get flexibility in all parts of plant without any breaking. Cells of these tissue are live, elongated and thick in corner site irregularly. It have minimum or no inter cellular space. They are found below  epidermies in leaves and stem.( इस ऊतक के कारण पौधों में लचीलापन होता है यह पौधों के विभिन्न भागों में बिना टूटे लचीलापन लाता है  इस पौधे के ऊतक की कोशिकाएं जीवित, लंबी और अनियमित ढंग से कोनो से मोटी होती है तथा कोशिकाओं के बीच बहुत कम स्थान होता है यह पत्तियों एवं तनों में एपिडर्मिस के नीचे पाए जाते हैं)

Functions (कार्य):-

* They provides mechanical support to plant( यह पौधों को यांत्रिक सहायता प्रदान करते हैं).

* They also provide flexibility to plants so that they can bend without breaking. (यह पौधों को लचीलापन प्रदान करते हैं जिससे बिना टूटे यह आसानी से मुड़ जाती हैं)



 

 [3] Sclerenchyma (स्क्लेरेकाइमा) :- Cells of sclerenchyma are dead. They are narrow and elongated. The cell wall in sclerenchyma is composed of lignin with makes it hard. Sclerenchyma are found around vascular bundles, veins of leaves in hard covering of seeds and nuts. (इस ऊतक की कोशिकाएं मृत होती हैं यह संकरी एवं लंबी होती हैं इस की कोशिका भित्ति लिग्निन की  बनी होती है जिस कारण यह कठोर एवं मजबूत होता है। यह वैस्कुलर बंडल के चारों ओर, पतियों की शिराओं में, बीज के कठोर छिलके में तथा नट में पाया जाता है

Ex. Coconut husk. 

Functions(कार्य):- 

* It provides mechanical strength.( यह यांत्रिक मजबूती प्रदान करते हैं)

* They help to makes parts of plant hard and stiff. (यह पौधे को कठोर एवं मजबूत बनाने में सहायता करते हैं)




 

[4] Protective :- These are two types (यह दो प्रकार के होते हैं).



    (1) Epidermis (एपिडर्मिस > Epidermis tissue covers the entire body of plant. They protect plant from injury, germs and water loss. (एपिडर्मिस ऊतक समस्त पौधे को कवर करता है। यह पौधे को चोट, रोगाणु एवं पानी की हानि होने से बचाता है)

* In desert plants, epidermis and cutin are thicker to reduce loss of water due to transpiration. (रेगिस्तान के पौधों में एपिडर्मिस एवं क्यूटिन मोटे होते हैं जिससे ट्रांसस्पिरेशन के कारण होने वाले जल की हानि  कम हो जाती है)

* Cutin is water proof waxy substance secreted by epidermis. (क्यूटिन वाटरप्रूफ मोमीय पदार्थ है जो एपिडर्मिस से स्रावित होता है)

* Cells of epidermal tissue form a continuous layer without intercellular spaces. (एपिडर्मिस ऊतक की कोशिकाएं बिना किसी अंतरकोशकीय  स्थान के लगातार बनाती हैं)

* Stomata are small openings on epidermal layer of leaf and soft part of stem to facilitate the gasius exchange and transpiration in plants.   (पत्ती की एपिडर्मिस में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जो कि स्टोमेटा कहलाते हैं जो पौधों में गैसों का आदान प्रदान एवं वाष्पोत्सर्जन करते हैं )

* Stomata is composed of two guard cells which regulate the opening and closing of stomata. (स्टोमेटा दो गार्ड कोशिका से बनी होती है जो स्टोमेटा को खुलने एवं बंद होने को नियंत्रित करती है )



  (2) Cork  >  It consist dead cells with no intercellular spaces. They form the outer layer of old tree trunks. (यहां मृत कोशिकाओं का बना होता है जिसमें अंतर कोशिकीय क स्थान नहीं होता हे । यह पुराने पौधे के तनों की बाहरी सतह का निर्माण करते हैं)

* It protects plants from injuries, germs and water loss. (जहां पौधों को चोटों, रोगाणुओं एवं जल की हानि से बचाता है)

* It have a chemical called subirin in their walls that makes them impervious to gases and water. (इनमें  सुबेरिन  नामक रसायन होता है जो इनकी भितियों को हवा एवं पानी के लिए अभेद बनाता है)

* It being light in weight is used for making several products like bottle, stoppers and shuttle cork. (इनके हल्के वजन होने के कारण इनसे विभिन्न उत्पाद जैसे बोतल, ढक्कन एवं कॉक  आदि बनाए जाते हैं)


(b) Complex tissue (जटिल ऊतक):- Group of different type of cells performing common task together and named as complex tissues. ( विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं का समूह जब साथ मिलकर इकाई के रूप में कार्य करता है तो जटिल ऊतक कहलाता है)

    These are two types. (यह दो प्रकार के होते हैं)

 [1] Xylem (जाइलम):- This is the tissue that transports water and nutrients from root to upper parts of plants. (यह ऊतक जल एवं पोषक तत्वों को जड़ों से पौधों के ऊपरी भागों में पहुंचाने का कार्य करता है)

         It is composed of four type of cells which are.(यह चार प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बना होता है जो कि निम्न है)

*1* Trachieds ( ट्रेकिड्स)

*2* Vessel ( वाहिका)

*3* Xylem parenchyma (जाइलम पैरेंकाइमा)

*4* Xylem sclerenchyma (fibre) [जाइलम स्क्लेरेकाइमा ]

:> Trachieds are long elongated cells with tapered ending. These cells are dead. Trachied transports water through pits. (ट्रेकिड्स लंबी नलिका कार कोशिका होती हे। यह कोशिकाएं मृत होती है।ट्रेकिड्स पित्त द्वारा जल का परिवहन करता है)



:> Vessel is a pipe like structure. Which are dead and have lignified thick cell wall. Upper and lower portion of cell wall is absent. (वाहिका  एक नलिका जैसी संरचना है जो कि मृत एवं जिसकी कोशिका भित्ति मोटी तथा लिग्नीफाइड होती है। कोशिका भित्ति का उपरी एवं निचला भाग अनुपस्थित होता है)



:> Parenchyma are living cells. They store food and nutrients. (पैरेंकाइमा जीवित कोशिकाएं होती है जो भोजन एवं पोषक तत्वों का संग्रह करती है )



:> Sclerenchyma (fibers) are dead cells. They provide mechanical support to plant. ( स्क्लेरेकाइमा मृत कोशिकाएं होती हैं जो पौधे को यांत्रिक सहायता प्रदान करते हैं)


  [2] Phloem (फ्लोएम) :- It is the tissues that transports food from site of photosynthesis to different parts of plants. (यह ऊतक प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा बने भोज्य पदार्थ को पत्तियों से पौधों के विभिन्न भागों में पहुंचाता है )

        It is composed of four type of cell which are. (यह चार प्रकार की कोशिका से मिलकर बना होता है जो कि निम्न है (

*1* Sieve cells ( चालनी कोशिका)

*2* Companion cells (साथी कोशिकाएं)

*3* Phloem parenchyma (फ्लोएम पैरेंकाइमा)

*4* Phloem fibre or blast fibre (फ्लोएम फाइबर)



:> Sieve cells are elongated and have thin cell wall. They have cytoplasm but no nucleus and other organelles. These cells are responsible for transportation of food and nutrients. (चालनी कोशिका लंबी एवं पतली कोशिका भित्ति वाली होती हैं। इनमें कोशिका द्रव्य होता है लेकिन केंद्रक तथा अन्य कोशिकांग नहीं होते। ये कोशिकाएं भोजन एवं  पोषक तत्वों को परिवहन करने के लिए जिम्मेदार होती हैं)

:> Companion cells have cytoplasm, nucleus and other organelles. They perform the tasks required for sieve sells for living. (साथी कोशिकाओं में कोशिकाद्रव्य ,केंद्रक एवं अन्य कोशिकांग होते हैं। यह चालनी कोशिकाओं के जीवित रहने के लिए आवश्यक कार्य करती हैं)


:> Phloem parenchyma store food. ( फ्लोएम पैरेंकाइमा भोजन को स्टोर करता है) 

:> Phloem fibres have thick cell wall and they provide mechanical support to plant. (फ्लोएम फाइबर पतली कोशिका भित्ति होती है जो पौधे को यांत्रिक सहायता प्रदान करती हैं )

      All types of cells are live except Phloem fibre. (फ्लोएम फाइबर को छोड़कर सभी प्रकार की कोशिकाएं जीवित होती है)


2. Animal tissues (जंतु ऊतक):- animal tissue found in animals and humans. Most of the tissues they contain are living. The structural organisation of organs and organ system is far more specialized and localised in animals then in plants. (जंतु ऊतक मनुष्यों एवं जानवरों में पाया जाता है। अधिकांश उत्तक जीवित होते हैं। अंगों की संरचनात्मक संरचना तथा उनके कार्य पौधों की तुलना में जंतुओं में अधिक विशिष्ट होते हैं)

  Types of animal tissues. (जंतु ऊतक के प्रकार)

1. Epithelial tissue (एपिथेलियल ऊतक)>

  (a) Simple squamous epithelium (साधारण शल्की  एपिथीलियम)

  (b) Stratified squamous epithelium  (स्तरित शल्की एपीथिलियम)

  (c) Cuboidal epithelium (घनाकार एपिथीलियम)

  (d) Columnar epithelium (स्तंभकार एपीथिलियम)

2. Connective tissue (संयोजी ऊतक) >

  (a) Areolar tissue (एरिओलर ऊतक)

  (b) Adipose tissue. (एडिपोस ऊतक)

3. Muscular tissues ( पेशीय ऊतक)   

 (a) Striated muscles or skeletal muscles or voluntary muscles (रेखित पेशियां या कंकाल पेशियां या एच्छिक पेशियां)

  (b) Smooth muscles or involuntary muscles (चिकनी पेशियां या अनैच्छिक पेशियां)

  (c) Cardiac muscles ( कार्डिक या  हृदय पेशियां)

4. Nervous tissue ( तंत्रिका ऊतक)

 (a) Neuron (न्यूरान)



1. Epithelial tissue (एपिथिलियल ऊतक) > It form the covering of the external surface, internal cavities and organ of the animal body. (यह मानव शरीर के अंगों, बाहरी सतह एवं आंतरिक सतह को ढकते हैं) 

* It is tightly packed and form a continuous sheet.(यह एक दूसरे से सटी होती है तथा अनवरत परत का निर्माण करती हैं)

* The skin, the lining of the mouth, the lining of blood vessels, lungs, alveoli and kidney tubules are all made of epithelial tissue. (त्वचा, आहार नली, रक्त वाहिनी, फेफड़े, कूपिका का वृक्कीय नली आदि सभी एपिथीलियम ऊतक के बने होते हैं)


Functions (कार्य):- 

* It covers most organs and cavities with in the body.  ( यह शरीर के अंदर स्थित बहुत से ऑर्गन और कैविटी को ढकते  हैं)

*The permeability of the cells of various epithelial tissue play an important role in regulating the exchange of materials between the body and the external environment. ( एपिथिलियल ऊतक की कोशिकाओं की पारगम्यता शरीर एवं बाह्य वातावरण के बीच पदार्थों के आदान-प्रदान को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है)


Types of epithelial tissues (एपिथिलियल ऊतक के प्रकार):- These are following types (ये निम्न प्रकार के होते हैं)

 (a) Simple squamous epithelium (साधारण शल्की  एपिथीलियम) :- In cells lining blood vessels or lung alveoli, where transportation of substances occurs through a selectively permeable surface, there is a simple flat and extremely thin kind of epithelium which is named as simple  squamous epithelium. ( यह फेफड़ों की कूपिकाओ या रक्त वाहिकाओं की  कोशिकाएं होती हैं जहां पारगम्य सतह के द्वारा पदार्थों का परिवहन होता है यह अत्यधिक पतली और चपटी  होती है जिसे साधारण शल्की एपिथीलियम कहते हैं)

       It is found in the lining of the mouth,oesophagus, lung, alveoli etc (यह फेफड़ों, कूपिकाओ, ग्रासनली, मुंह के अस्तर में पाया जाता है )




(b) Stratified squamous epithelium  (स्तरित शल्की एपीथिलियम) :- The skin, which protects the body, is also made of squamous epithelium. Skin epithelial cells are arranged in many layers to prevent wear and tear. Since they are arranged in a pattern of layers,  the epithelium is called is stratified squamous epithelium. ( वह त्वचा, जो शरीर की रक्षा करती हैं एवं जो शल्की एपिथीलियम की भी बनी होती है.   त्वचा एपिथीलियम कोशिका बहुत से स्तर में व्यवस्थित होती है जो त्वचा कटने एवं फटने से बचाती है। यह कई परतों के पैटर्न में व्यवस्थित होती हैं इसलिए इन एपिथीलियम को स्तरित शल्की एपिथीलियम कहते हैं)



 (c) Cuboidal epithelium (घनाकार एपिथीलियम) :- This is cuboidal in shape and forms the lining of kidney tubules and duct of salivary glands. (यह धन के आकार की होती हैं एवं  वृक्कीय नली तथा लार ग्रंथि की नली के अस्तर का निर्माण करती है)

        In some cases a portion of epithelial tissue folds inward to form a multicellular gland. This is called glandular epithelium. (कुछ केसों में एपिथेलियल उत्तक के हिस्से फोर्ड होकर बहुकोशिकीय ग्रंथि बनाते हैं जिसे ग्लैड्यूलर एपीथिलियम कहते हैं)

           It performs a function of secretion and as absorption. ( यह अवशोषण एवं सेक्रेशन के कार्य को करती हैं)





(d) Columnar epitheliumn (स्तंभकार एपीथिलियम) :- Where absorption and secretion occur, as in the inner lining of the intestine, tall epithelial cells are present and are named as columnar epithelium. (जहां अवशोषण और स्राव होता है जैसे आंत की भीतरी अस्तर में लंबी एपिथेलियल कोशिकाएं मौजूद होती हैं उसे स्तंभकार एपीथिलियम कहते हैं)

        In the respiratory tract, on the outer surfaces of epithelial cells there are hair like  projection called cilia. These cilia can move, and their movement pushes the mucus forward to clear it. This type of epithelium is called as ciliated columnar epithelium. (श्वास नली में  स्तंभकारी एपीथिलियम ऊतक में पक्ष्माभी वो होते हैं जो कि एपिथीलियम ऊतक की कोशिकाओं की सतह पर बाल जैसी रचनाएं बनाती हैं ये पक्ष्माभी गति कर सकते हैं तथा इनकी गति श्लेष्मा को आगे स्थानांतरित करके साफ करने में सहायता करती है इन्हें पक्ष्माभी स्तंभकारी एपिथीलियम कहते हैं)



2. Connective tissue  (संयोजी ऊतक)  > The cells of connective tissue are loosely spaced and embedded in an intercellular matrix. (संयोजी ऊतक की कोशिकाएं आपस में कम जुड़ी होती हैं और अंदर कोशिकीय मैट्रिक्स में धंसी रहती हैं)

   They are specialised to connect various body organs.(इनमें शरीर के विभिन्न अंगों को जोड़ने की विशेषता होती है)

Ex. Blood (plasma), bones, cartilage, ligaments and tendons  (ब्लड प्लाज्मा, हड्डियां, कार्टिलेज, स्नायु, कंडरा)


Blood plasma (ब्लड प्लाज्मा) -- The fluid matrix of blood is called plasma which is yellowish  liquid like material. (रक्त के तरल मैट्रिक्स भाग को प्लाज्मा कहते हैं जो पीले तरल जैसा पदार्थ होता है)



    Plasma contains three types of blood cells suspended in it. These are (प्लाज्मा तीन प्रकार की रक्त कोशिकाओं से बना होता है जो प्लाज्मा निलंबित रहते हैं ये निम्न है)

1> RBC (red blood cells) [लाल रक्त कोशिकाएं]

2> WBC (white blood cells) [श्वेत रक्त कोशिकाएं]

3>platelets (प्लेटलेट्स)


Bones (हड्डियां या अस्थियां) -- It is also a connective tissue that forms the framework that support the body. (यह भी एक प्रकार का संयोजी ऊतक है जो शरीर ढांचे का निर्माण करता है तथा शरीर को सहायता प्रदान करता है)

* It is a strong and non flexible tissue. (यह एक मजबूत एवं गैर लचीला ऊतक है)

* Bone cells are embedded in a hard Matrix that  is composed of calcium and phosphorus compounds. (अस्थि   कोशिकाएं कठोर मैट्रिक्स में धंसी होती है जो कि कैल्शियम एवं फास्फोरस यौगिकों से मिलकर बनी होती है)

Ligaments (लिगामेंट्स या स्नायु) -- When two bones are connected to each other by a connective tissue called the ligament. This tissue is flexible or elastic in nature. (जब दो हड्डयां आपस में संयोजी ऊतक द्वारा जुड़ी हुई होती है उसे लिगामेंट कहते हैं। यह ऊतक लचीला या इलास्टिक प्रकृति का होता है। इसमें बहुत कम मैट्रिक्स होता है)



Tendons ( टेंडन्स या कंडरा) -- Bones are connected to muscles by another type of connective tissue named as tendons. This is fibrous tissue  with great strength but limited flexibility. (जब हड्डियां मांसपेशियों से अन्य प्रकार के संयोजी उत्तक द्वारा जुड़े होते हैं उस ऊतक को टेंडन या कंडरा कहते हैं।  यह मजबूत तथा सीमित लचीलापन वाला रेशेदार संयोजी ऊतक है)


Cartilage ( कार्टिलेज या उपास्थि) -- It is another type of connective tissue which has widely spaced cells. The solid matrix of the this tissue is composed of proteins and sugars. (यह अन्य प्रकार का संयोजी ऊतक होता है जिसमें कोशिकाओं के बीच पर्याप्त स्थान होता है इसके ठोस मैट्रिक्स प्रोटीन और शर्करा की बनी होती है)

*Cartilage smoothens bone surfaces at joints and is also present in the nose, ear, trachea and larynx. (यह अस्थियां के जोड़ों को चिकना बनाती है उपास्थि नाक, कान, कंठ और श्वास नली में भी उपस्थित होता है )

*Cartilage of ear can be folded.(कान की उपास्थि को मोड़ा जा सकता है)


Types of connective tissue (संयोजी उत्तक के प्रकार) :- these are following types  (ये निम्न प्रकार के होते हैं)

  (a) Areolar tissue  (एरिओलर ऊतक) :- They are found in the skin and muscles around the blood vessels, nerves etc. (यह त्वचा और मांसपेशियों के बीच रक्त नलिका एवं तंत्रिका के चारों और पाए जाते हैं

Function (कार्य) :- It fills the space inside the organs, supports internal organs and helps in repair of tissues. (यह अंगों के भीतर के खाली स्थान या जगह को भरता है। आंतरिक अंगों को सहारा प्रदान करता है और ऊतक के मरम्मत का कार्य करता है)



  (b) Adipose tissue (एडिपोस ऊतक) :- It is found between the internal organs and below the skin. (यह त्वचा के नीचे आंतरिक अंगों के बीच में पाया जाता है)


Function (कार्य) :- It stores fats and act as an insulator. (यह वसा को संग्रहित कर ऊष्मा के कुचालक का कार्य करता है)



3. Muscular tissues  ( पेशीय ऊतक)    >   It is elongated cells also called muscle fibres. This tissue is responsible for movement in our body. (यह लंबी कोशिकाएं होती है जिसे मसल्स फाइबर भी कहते हैं। जब तक हमारे शरीर में गति के लिए जिम्मेदार होता है)

    Muscles contain special proteins called contractile proteins, which contract and relax to cause movement.(मांसपेशियां विशेष प्रोटीन की बनी होती है जिसे संकुचित प्रोटीन कहते हैं जिसके संकुचन एवं प्रसार के कारण गति होती है)


Types of muscular tissues ( पेशीय ऊतक के प्रकार) :- muscular tissues are 3 types .( पेशीय ऊतक तीन प्रकार के होते हैं)

 (a) Striated muscles or skeletal muscles or voluntary muscles (रेखित पेशियां या कंकाल पेशियां या एच्छिक पेशियां) :- These muscles are also called skeletal muscles as they are mostly attached to bones and help in body movement. ( इन पेशियों को कंकाल पैसे भी कहा जाता है यह अधिकांश  हड्डियों के साथ जुड़ी होती हैं और शरीर की  गति में सहायता प्रदान करती हैं)

    Cells are cylindrical, unbranched and multi nucleate. (इसकी कोशिकाएं लंबी, बेलनाकार, शाखा रहित और बहुनाभीय होती है)

  यह पेशियां हमारी इच्छा के अनुसार कार्य करती है इसलिए इनको एच्छिक पेशियां  भी कहा जाता है



  (b) Smooth muscles or involuntary muscles (चिकनी पेशियां या अनैच्छिक पेशियां) :- They are found in the iris of the eye, in ureters and in the bronchi of the lungs. ( यह आंख की पलक, मूत्र वाहनी और फेफड़ों की श्वशनी में पाया जाता है)

      Cells are long, spindle shaped and possess a single nucleus. (कोशिकाएं लंबी, शिरा नुकीला एवं एक केंद्रीय होता है)

    यह पेशियां हमारी इच्छा के अनुसार कार्य  या गति नहीं करती इसलिए इनको अनैच्छिक पेशियों कहा जाता है।



  (c) Cardiac muscles ( कार्डिक या  हृदय पेशियां) :- It help in rhythmic contraction and relaxation of the heart. Cells are cylindrical, branched and uni nucleate. (यह हृदय के लयबद्ध प्रसार एवं संकुचन में मदद करती हैं। कोशिकाएं बेलनाकार शाखाओं वाली और एक केंद्रीय होती है)

     हृदय की पेशियां जीवन भर बिना रुके हुए कार्य करती है।



4. Nervous tissue ( तंत्रिका ऊतक) :- Cells of the nervous tissue are highly specialised for being stimulated and then transmitting the stimulus very rapidly from one place two another with in the body. ( तंत्रिका ऊतक की कोशिकाएं उत्तेजना को शरीर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक तेजी से पहुंचाने के लिए बहुत अधिक विशेषीकृत होती हैं)

    The brain spinal cord and nerves  are all composed of the nervous tissue. (मस्तिष्क मेरुरज्जु तथा तंत्रिका इन सभी तंत्रिका ऊतक की बनी होती है)


 (a) Neuron  (न्यूरान) :- Cells of nervous tissue are called neurones. A Neuron  consists of a cell body, an axon and a dendrite. (तंत्रिका उत्तक की कोशिकाओं को न्यूरॉन कहा जाता है। एक न्यूरॉन सेल बॉडी, एक्सॉन तथा डेंड्राइड का बना होता है)





       







Post a Comment

0 Comments