Class 8
Chapter 10
Subject science
Reaching the age of adolescence
Adolescence (किशोरावस्था) :- The period of life when the body undergoes changes, leading to reproductive maturity is called adolescence. (जीवन का वह समय जब शरीर में परिवर्तन होना शुरू होता है एवं प्रजनन में परिपक्वता आती है (किशोरावस्था) कहलाती है)
It is begin around the age of 11 to 18 or 19 years. Since this period cover the teens. (यह अवस्था 11 से 18 या 19 वर्ष की आयु में शुरू होती है इसलिए इस अवस्था को तीन एज कहा जाता है)
** Adolescence are also called teenagers. (किशोरावस्था को टीनएजर्स भी कहते हैं)
** In girls, adolescence may begin year earlier than in boys. (लड़कियों में किशोरावस्था लड़कों की तुलना में कुछ साल पहले आ जाती है)
** Children gain height during adolescence. (किशोरावस्था में बच्चों की ऊंचाई में वृद्धि होती है)
Puberty (यौवनारंभ) :- It is the time when sex organs begin to work. it brings about growth in reproductive organs and changes in the body. (यह वह समय होता है जब सेक्स ऑर्गन काम करना शुरू करते हैं। इस समय जनन अंग में वृद्धि तथा शरीर में परिवर्तन होना शुरू होता है)
Puberty ends when an adolescent reaches reproductive maturity. (किशोरावस्था में प्रजनन में परिपक्वता आने पर यौवनारंभ समाप्त हो जाता है)
The concept of puberty brings about growth of the reproductive organs. Hair grow at various places on the body. Breast develop in girls and facial hair (Moustache and beard) appear in boys. Voice box enlarge during adolescence. (यौवनारंभ का संबंध जनन अंगों की वृद्धि से है। इसमें शरीर के विभिन्न भागों में बाल उगना शुरू होते हैं। लड़कियों में स्तनों का विकास तथा लड़कों के चेहरे पर बाल (मूंछ एवं दाढ़ी) आने लगती है। किशोरावस्था में कंठ के आकार में वृद्धि होने लगती है)
Changes at puberty (यौवनारंभ में होने वाले परिवर्तन):-
(1) Increase in height (ऊंचाई में वृद्धि ) :- The bones of the legs and arms elongate and the individual become tall and lanky. (हाथों एवं पैरों की हड्डियों में वृद्धि होने लगती है तथा व्यक्ति लंबा और पतला हो जाता है)
Initially girls grow faster than boys but about 18 years of age, both reaches their maximum height. (शुरुआत में लड़कों की तुलना में लड़कियों में वृद्धि तेजी से होती है लेकिन लगभग 18 वर्ष की आयु में दोनों अपनी अधिकतम ऊंचाई प्राप्त कर लेते हैं)
(2) Change in body shape (शरीर के आकार में परिवर्तन):- In boys, the body becomes more muscular, the shoulder becomes wider. In girls, the body shows curves in certain parts and the region below the waist become wider and broader. (लड़कों में शरीर अधिक मांसल तथा कंधे चौड़े हो जाते हैं। लड़कियों के शरीर का कुछ भाग पतला, जबकि कमर से नीचे का भाग बड़ा एवं चौड़ा होता है)
(3) Voice change (ध्वनि या आवाज में परिवर्तन):- In boys the voice become hoarse and heavy due to the extra growth of larynx (voice box). In girls, the voice becomes high pitched and shriller. (लड़कों की आवाज कंठ की अधिक वृद्धि के कारण भारी एवं कर्कस हो जाती है। लड़कियों में स्वर उच्च तारत्व का हो जाता है)
The growing voice box in boys can be seen as a protruding part of the throat called Adam's Apple. ( लड़कों में बढ़ता हुआ स्वरयंत्र गले की सामने की ओर से स्पष्ट उभरे भाग के रूप में दिखाई देता है जिसे ऐडम्स एप्पल कहते हैं)
(4) Increased activity of sweat and sebaceous gland ( स्वेद एवं तेल ग्रंथियों की क्रियाशीलता में वृद्धि) :- During puberty the secretion of sweat and sebaceous glands (oil lands) increases. Many young people get acne and pimples on the face at this time because of the increases activity of these glands in the skin. ( यौवनारंभ में स्वेद एवं तेल ग्रंथियों का स्राव बढ़ जाता है। इन ग्रंथियों की अधिक क्रियाशीलता के कारण कुछ व्यक्तियों के चेहरे पर कील एवं मुंहासे आ जाते हैं)
(5) Reaching mental, intellectual and emotional maturity ( मानसिक, बौद्धिक एवं संवेदनात्मक परिपक्वता प्राप्त होना) :- Adolescence is also a period of change in a person's way of thinking. Adolescents are more independent then before and are also self conscious. (किशोरावस्था व्यक्ति के सोचने के ढंग में परिवर्तन एक अवस्था भी है। पहले की अपेक्षा किशोर अधिक स्वतंत्र एवं अपने प्रति अधिक सचेत होता है)
Intellectual development takes place and they tend to spend considerable time thinking. (उनमें बौद्धिक विकास भी होता है तथा वे सोचने विचारने में काफी समय लेते हैं)
(6) Development of sex organ :- At puberty, male sex organs like the testes and penis develop completely. The testes also begin to produce sperms. In girls, the ovaries in large and eggs begin to mature. Also overseas start releasing mature eggs. ( यौवनारंभ में नर जननांग जैसे वृषण एवं शिश्न पूर्ण रूप से विकसित हो जाते हैं। वृषण से शुक्राणुओं का उत्पादन भी आरंभ हो जाता है। लड़कियों में अंडाशय के साइज में विधि होने लगती है तथा अंड परिपक्व होने लगते हैं। अंडाशय से अंडाणु का निकलना भी प्रारंभ हो जाता है)
Secondary sexual character ( द्वितीयक या गौण लैंगिक लक्षण) :- Testis and ovaries are the reproductive organs. They produce the gametes, in the forms of sperm and ova ( egg ). In girls breast is begin to develop at puberty and boys begin to grow facial hair, that is moustache and beard. As these features help to distinct the male from the female they are called secondary sexual characters. ( वृषण एवं अंडाशय जनन अंग हैं । वे युग्मक अर्थात अंडाणु एवं शुक्राणु उत्पन्न करते हैं। यौवनारंभ में लड़कियों में स्तनों का विकास होने लगता है तथा लड़कों के चेहरे पर बाल उगने लगते हैं अर्थात दाढ़ी मूछें आने लगती है। यह लक्षण क्योंकि लड़कियों एवं लड़कों को पहचानने में सहायता करते हैं इसलिए इन्हें गौण या द्वितीयक लैंगिक लक्षण कहते हैं)
** Boys also develop hair on their chest. (लड़कों के सीने पर भी बाल आ जाते हैं)
** In both, boys and girls hair grow under the arms and in the reason above the thighs or the pubic region. (लड़कों एवं लड़कियों दोनों में ही बगल एवं जांघ के ऊपरी भाग अथवा प्यूबिक क्षेत्र में भी बाल आ जाते हैं)
Hormones (हार्मोन्स) :- Hormones are chemical substances, which secret from endocrine glands or endocrine system. (हार्मोन्स रासायनिक पदार्थ होते हैं जो एंडोक्राइन ग्रंथि अथवा एंडोक्राइन तंत्र से स्रावित होते हैं)
** The change which occur at adolescence are controlled by hormones. ( किशोरावस्था में जो परिवर्तन होते हैं वह हार्मोन्स द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं)
** The male hormones or testosterone released by the testes at the puberty. This cause changes in boys.(यौवनारंभ के समय पुरुष हार्मोन या टेस्टोस्टेरोन वृषण के द्वारा स्रावित होते हैं । जिसके कारण लड़कों में परिवर्तन आता है)
** The female hormone or oestrogen which make the breast develop. Milk secreting glands or mammary glands developed inside the breasts. (स्त्री हार्मोन या एस्ट्रोजन महिलाओं में स्तनों का विकास करते हैं। दुग्ध स्रावी ग्रंथियां या स्तन ग्रंथियां स्तन के अंदर विकसित होती हैं)
Male hormone. --> Testosterone (टेस्टोस्टेरोन)
Female hormone --> Oestrogen( एस्ट्रोजन)
Pituitary gland (पीयूष ग्रंथि) :- The production of hormones in under the control of another hormones secreted from an endocrine gland called pituitary gland. (हार्मोन का उत्पादन एक अन्य हार्मोन के द्वारा नियंत्रित किया जाता है जो अंतः स्रावी ग्रंथि से स्रावित होते हैं जिसे पीयूष ग्रंथि कहते हैं )
Role of hormones initiating reproductive function ( जनन कार्य प्रारंभ करने में हार्मोन की भूमिका):- Endocrine glands release hormones into the blood stream to reach a particular body part called target site. The target site response to the hormone( अंतः स्रावी ग्रंथियां हार्मोन रुधिर प्रवाह में स्रावित करती हैं। जिससे वह शरीर के विशिष्ट भाग या लक्ष्य तक पहुंच सके । लक्ष्य स्थल हार्मोन के प्रति अनुक्रिया करता है)
There are many endocrine glands or ductless glands in the body. The testes and ovaries secrete sex hormones. The sex hormones are under the control of hormones from pituitary gland. The pituitary secrets many hormones, one of which makes ova mature in the ovaries and sperms from in the testes. (हमारे शरीर में अनेक अंतः स्रावी ग्रंथियां हैं। वृषण एवं अंडाशय लैंगिक हार्मोन स्रावित करते हैं। लैंगिक हार्मोन भी पीयूष ग्रंथि द्वारा स्रावित हार्मोन के नियंत्रण में रहते हैं। पीयूष ग्रंथि अनेक हार्मोन स्रावित करती है। उनमें से एक हार्मोन अंडाशय मे अंडाणु एवं वृषण में शुक्राणु को परिपक्व होने को नियंत्रित करता है)
Reproductive phase of life in humans ( मानव में जनन काल की अवधि):- Adolescent become capable of reproduction when their testes and ovaries begin to produce gametes.( जब किशोरों के वृषण एवं अंडाशय युग्मक उत्पादित करने लगते हैं। तब वे जनन के योग्य हो जाते हैं)
In females, the reproductive phase of life begins at puberty (10 to 12 years of age) and generally lasts till the age of 45 to 50 years. The ova begin to mature with the concept of puberty. One ova matures and is released by one of the ovaries once in about 28 to 30 days. During this period, the wall of the uterus becomes thick so as to receive the egg, in case it is fertilized and begins to develop. This result in pregnancy. (स्त्रियों में जनन अवस्था का प्रारंभ यौवनारंभ (10 से 12 साल की आयु) में हो जाता है। और सामान्यता 45 से 50 वर्ष की आयु तक चलता रहता है। यौवनारंभ में अंडाणु परिपक्व होने लगते हैं तथा 28 से 30 दिनों के अंतराल पर किसी एक अंडाशय द्वारा बाहर निकलते हैं इस अवधि में गर्भाशय की दीवार मोटी हो जाती है। जिससे वह अंडाणु के निषेचन के पश्चात युग्मनज को ग्रहण कर सकें , जिसके फल स्वरुप गर्भधारण होता है)
Menstruation or menses (रजोधर्म या मासिक धर्म) :- It also known as a period or monthly, it is the regular discharge of blood and mucosial tissue from the inner lining of the uterus through the vagina. The first period usually begins between 12 to 15 years of age. ( इसे पीरियड या महावारी भी कहते हैं। इसमें रक्त एवं श्लेष्मा ऊत्तक का लगातार बहाव वेजिना के द्वारा गर्भाशय की आंतरिक परत से होता है)
** It occur once in about 28 to 30 days.(यह लगभग 28 से 30 दिनों में एक बार होता है)
** If fertilization does not occur, it result menstruation or menses.(यदि निषेचन नहीं होता है तो मासिक धर्म हो जाता है)
Menarche ( रजोदर्शन):- The first menstrual flow begins state puberty and termed menarche (यौवनारंभ में हुए पहले मासिक धर्म या रजोधर्म को रजोदर्शन कहते हैं).
Menopause (रजोनिवृत्ति ) :- At 45 to 50 years of age, the menstrual cycle stops. Stoppage of menstruation is termed as menopause. (45 से 50 वर्ष की आयु में रजोधर्म समाप्त हो जाता है। रजोधर्म के समाप्त होने को रजनी वृद्धि कहते हैं)
** Menstrual cycle is controlled by hormones. (रजोधर्म हार्मोन के द्वारा नियंत्रित किया जाता है)
** The cycle includes the maturation of the egg, it's release thickening of uterine wall and its breakdown if pregnancy does not occur. ( इस चक्र में अंडाणु का निर्मित होना, इसका निर्मोचित होना, गर्भाशय की दीवार का मोटा होना एवं निषेचन न होने की स्थिति में उसका टूटना शामिल है)
Boy or girl ( लड़का या लड़की):- Inside the fertilized egg or zygote is the instruction for determining the sex of the baby.( निषेचित अंडा या युग्मनज में, जन्म लेने वाले शिशु के लिंग का निर्धारण होता है)
Chromosomes (गुणसूत्र):- It is thread like structure present inside the nucleus of every cell. All humans beings have 23 pairs of chromosomes in the nuclei of their cell. Two chromosomes out of these are the sex chromosomes named X and Y. ( यह प्रत्येक कोशिका के केंद्रक के अंदर धागे के समान संरचना होती है। सभी मनुष्यों की कोशिकाओं के केंद्रक में 23 जोड़े गुणसूत्र होते हैं। इनमें से 2 गुणसूत्र लैंगिक गुणसूत्र होते हैं जोकि X तथा Y हैं)
** A female has two X chromosomes.(स्त्री में 2 X गुणसूत्र होते हैं)
** Male has one X and one Y chromosome. (पुरुष में एक X गुणसूत्र तथा एक Y गुणसूत्र होता है)
** The gametes (egg and sperm) have only one set of chromosomes. (प्रत्येक युग्मक [अंडाणु एवं शुक्राणु] में क्रोमोसोम का सिर्फ एक सेट होता है
** The unfertilized egg always has one X chromosome. (अनिषेचित अंडे में हमेशा X गुणसूत्र होता है)
** Sperm are of two kinds, one kind has an X chromosome and the other kind has as Y chromosome. (शुक्राणु मैं दो प्रकार के गुणसूत्र होते हैं एक X गुणसूत्र तथा दूसरा Y गुणसूत्र)
** When a sperm containing X chromosome fertilized the egg, The zygote would have two X chromosomes and developed into a female child. (जब X क्रोमोसोम या गुणसूत्र वाला स्पर्म या शुक्राणु अंडे को निषेचित करता है तो युग्मक में 2 X गुणसूत्र आ जाते हैं जिससे मादा बच्चे का विकास होता है)
** If the sperm contributes a Y chromosome to the egg (ovum) at fertilization, The zygote would develop into male child. (यदि Y गुणसूत्र वाला स्पर्म अडे को निषेचित करता है तो युग्मक के द्वारा नर बच्चे का विकास होता है)
Hormones other than sex hormones ( लिंग हार्मोन के अतिरिक्त हार्मोन):- The hormones secreted by the pituitary gland stimulate testes and ovaries to produces their hormones. ( पीयूष ग्रंथि से स्रावित होने वाले हार्मोन, वृषण तथा अंडाशय को हार्मोन स्रावित करने के लिए उत्तेजित करते हैं)
There are other endocrine glands in the body such as thyroid, pancreas and adrenal. ( शरीर में अन्य एंडोक्राइन ग्लैंड से भी होती है जैसे थायरॉयड, पैंक्रियाज, एड्रिनल, पीयूष ग्रंथि आदि)
Pituitary gland (पिट्यूटरी या पीयूष ग्रंथि):- It is very small in size and situated in brain of the body. It regulate all endocrine glands activity by producing hormone (यह आकार में बहुत छोटी होती है तथा मस्तिष्क में उपस्थित रहती है। यह सभी एंडोक्राइन ग्लैंड्स के क्रियाकलापों को हार्मोन स्रावित करके नियंत्रित करती है)
Thyroid gland (थायराइड ग्रंथि) :- It is butterfly shaped gland in our neck. This gland secret thyroxine hormone.(यह हमारे गले में तितली के समान आकृति की होती है। यह ग्रंथि थायरोक्सिन हार्मोन स्रावित करती है)
If any person suffering from 'goitre disease' this situation thyroid gland not producing the hormone thyroxine.(यदि कोई व्यक्ति गोइटर या घेंघा बीमारी से ग्रसित है। तो इस स्थिति में थायराइड ग्रंथि पर्याप्त मात्रा में थायरोक्सिन हार्मोन नहीं बनाती है)
Pancrease (अग्नाशय):- It produce 'insulin' hormone in our body. Due to lake of insulin hormone patient suffering from 'diabetes'. (यह हमारे शरीर में इंसुलिन हार्मोन स्रावित करता है। इंसुलिन की कमी से मरीज मधुमेह बीमारी से पीड़ित हो जाता है)
Adrenal gland (एड्रिनल ग्रंथि) :- It produce adrenaline hormone which help the body to adjust to stress when one is very angry, embarrassed or worried.(यह एड्रीनलीन हार्मोन स्रावित करता है जो क्रोध चिंता एवं उत्तेजना की अवस्था में तनाव के संयोजन का कार्य करता है)
Thyroid and adrenal secrete their hormones when they receive order from the pituitary gland through its hormones. Pituitary gland also secrets growth hormone which is necessary for the normal growth of a person. (थायरॉयड एवं एड्रिनल ग्रंथि अपने हार्मोन तब स्रावित करती है जब उसे पीयूष ग्रंथि से हार्मोन के द्वारा संदेश प्राप्त होता है। जो कि व्यक्ति की सामान्य वृद्धि के लिए आवश्यक होता है)
Role of hormones in completing the life cycle of insects and frog (कीट एवं मेंढक में जीवन चक्र पूर्ण करने में हार्मोन का योगदान):- The change from larva to adult (frog) is called metamorphosis. Metamorphosis in insects is controlled by insect hormone. In a frog, it is controlled by thyroxine, thyroxin produce by thyroid gland.( लार्वा से वयस्क (मेंढक) में परिवर्तन को कायांतरण कहा जाता है। कीटों में कायांतरण हारमोंस के द्वारा नियंत्रित किया जाता है। मेंढक में जहां थायरोक्सिन हार्मोन के द्वारा नियंत्रित किया जाता है। थायरोक्सिन थायराइड ग्रंथि से स्रावित होती है)
** Thyroxin production requires the presence of iodine in water. If the water in which the tadpoles are growing does not contain sufficient iodine, the tedpols cannot become adults. (थायरोक्सिन के उत्पादन के लिए पानी में आयोडीन की उपस्थिति आवश्यक होती है। यदि पानी में पर्याप्त मात्रा में आयोडीन नहीं होगा तो टैडपोल वयस्क में विकसित नहीं हो पाएगा)
Reproductive health (जननात्मक स्वास्थ्य):- The physical and mental will being of an individual is regarded as an individual's health. To keep the body healthy, every human being at any age, needs to have a balanced diet. The person must also observe personal hygiene and Undertake physical exercise. (व्यक्ति का दैहिक एवं मानसिक विसंगति से मुक्त होना उसका स्वास्थ्य कहलाता है। किसी भी आयु के व्यक्ति के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता होती है। व्यक्ति को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सफाई का नियमित रूप से पालन एवं पर्याप्त शारीरिक व्यायाम भी करना चाहिए)
Nutritional needs of the adolescence (किशोर की पोषण आवश्यकताएं) :- Adolescence is a stage of rapid growth and development. Hence the diet for an adolescent has to be carefully planned. (किशोरावस्था तीव्र वृद्धि एवं विकास की अवस्था है। अतः किसी भी किशोर को आहार नियोजन अत्यंत सावधानी पूर्वक करना चाहिए)
Balanced diet (संतुलित आहार) :- It means that the meal include proteins, carbohydrates, fat and vitamins in requisite proportion. (भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा एवं विटामिन का पर्याप्त मात्रा में समावेश संतुलित आहार कहलाता है)
** Chips and packet or tinned snacks, through very tasty should never replace regular Mills as they do not have adequate nutritional value. (चिप्स तथा पैक किए हुए अथवा डिब्बाबंद खाद्य यद्यपि स्वादिष्ट होते हैं। परंतु उन्हें नियमित भोजन के स्थान पर नहीं खाना चाहिए। क्योंकि उसमें पोषक तत्वों की मात्रा पर्याप्त नहीं होती है)
Personal hygiene ( व्यक्तिगत स्वच्छता) :- All body parts should be washed and cleaned everyday. If cleanliness is not maintained there are chance of catching bacterial infection. (शरीर के सभी भाग को प्रत्येक दिन अच्छी तरह धोना एवं साफ करना चाहिए। यदि सफाई नहीं रखी गई तो जीवाणु संक्रमण होने का खतरा रहता है)
Physical exercise (शारीरिक व्यायाम) :- Walking and playing in fresh air keeps the body fit and healthy. (ताजी हवा में टहलना एवं खेलना शरीर को स्वस्थ एवं चुस्त रखता है)
Say "No" to drugs (नशीली दवाओं का निषेध करें):- Adolescence is a period of much activity in the body and mind which is a normal part of growing up. So do not feel confused or insecure. If anybody suggests that you will get relief if you take some drugs, just say "No" unless prescribed by the doctor. Drugs are addictive. If you take them once, you feel like taking them again and again. They harm the body in the long run. They ruin health and happiness. (किशोरावस्था व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक रूप से अधिक सक्रियता का समय है। जो वृद्धि काल का एक सामान्य भाग है। अतः भ्रमित एवं असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति आपको यह बताता है कि ड्रग्स के सेवन से आप अच्छा महसूस करेंगे तो इसके लिए आपको ना ही कहना चाहिए जब तक वह दवा डॉक्टर द्वारा न दी गई हो। ड्रग्स नशीले पदार्थ है जिनकी लत पड़ सकती है। यदि आप इन्हें एक बार लेते हैं तो आपको इन्हें बार-बार लेने की इच्छा होती है। परंतु कालांतर में यह हानिकारक है। यह स्वास्थ्य एवं खुशी दोनों को ही बर्बाद कर देता है)
AIDS (एड्स) :- AIDS is caused by a dangerous virus HIV. This virus can pass on to a normal person from an infected person by sharing the syringe used for drugs. It can also be transmitted to an infant from the infected mother through her milk. The virus can also be transmitted through sexual contact with a person infected with HIV. ( एड्स एचआईवी नामक खतरनाक वायरस से होता है। यह वायरस एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे सामान्य व्यक्ति में ड्रग्स के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सुई से फैल सकता है। यह गर्भवती मां से उसके शिशु में दूध के द्वारा पहुंच सकता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति से लैंगिक संपर्क के द्वारा भी फैल सकता है)
AIDS - Acquired immuno deficiency syndrome (एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम)
HIV - Human immuno deficiency virus (ह्यूमन इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस)
Adolescent pregnancy (किशोर द्वारा गर्भधारण):- The legal age for marriage in 18 years for girls and 21 years for boys. This is because teenage mothers are not prepared mentally or physically for motherhood. Early marriage and motherhood cause health problems in the mother and the child. It also curtails employment opportunities for the young women and may cause mental agony as she is not ready for responsibilities of motherhood. (शादी के लिए कानूनी उम्र लड़कियों की 18 एवं लड़कों की 21 साल होती है। यह इसलिए है क्योंकि किशोर मानसिक एवं शारीरिक रूप से मां बनने के लिए तैयार नहीं रहते हैं। जल्दी शादी एवं मां बनना बच्चे तथा माता दोनों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे युवा स्त्रियों के लिए व्यवसाय के अवसरों में भी कमी आती है क्योंकि मातृत्व की जिम्मेदारी उठाने के लिए वह सक्षम नहीं होती)





0 Comments