Class 10th
subject science
chapter - Metal and non metal
Question's answer
NCERT page number 40
Q.01 give an example of a metal which. (ऐसी धातु का उदाहरण दीजिए जो)
(a) Is a liquid at room temperature (कमरे के ताप पर द्रव होती है)
(b) Can be easily cut with a knife (चाकू से आसानी से काटा जा सकता है)
(c) Is the best conductor of heat (ऊष्मा की सबसे अच्छी सुचालक होती है)
(d) Is poor conductor of heat (ऊष्मा की कुचालक होती है)
Ans:-
(a) Mercury (मर्करी या पारा)
(b) sodium, lithium, potassium (सोडियम, लिथियम, पोटेशियम)
(c) silver (सिल्वर या चांदी)
(d) lead(लेड या सीसा)
Q.02- Explain the meaning of malleable and ductile. (आघातवर्धनीय तथा तन्यता का अर्थ बताइए)
Ans :- Malleable( आघातवर्धनीय) :- A metal that can be beaten into thin sheets on hammering is called malleable.(कुछ धातुओं को पीटकर पतली चादर बनाया जा सकता है । इस गुण को आघातवर्धनीय कहते हैं)
Ductile(तन्यता) :- A metal which can be drawn into thin wires is called ductile.(धातुओं की तार के रूप में खींचने की क्षमता तन्यता कहलाती है)
NCERT page number 46
Q.01-Why is sodium kept immersed in kerosene oil.(सोडियम को केरोसिन में डुबोकर क्यों रखा जाता है)
Ans:- Sodium is highly reactive. So it kept immersed in kerosene oil to prevent its reaction with oxygen, moisture and carbon dioxide of air to prevent accidental fires.(सोडियम अत्यधिक क्रियाशील धातु है जो वायु, नमी एवं कार्बन डाइऑक्साइड के साथ अभिक्रिया कर आसानी से आग पकड़ लेता है। इसलिए इसको केरोसिन में डुबोकर रखा जाता है)
Q.02- Write equation for the reaction of-(अभिक्रियाओं के लिए समीकरण)
(a) Iron with steam(लोहे की भाप के साथ)
(b) Calcium and potassium with water (कैल्शियम एवं पोटेशियम की जल के साथ)
Ans :-
(a) Fe + 4H₂O → Fe₃O₄ + 4H₂
(b) (1) Ca + 2H₂O → Ca(OH)₂ + H₂
(2) 2k + 2H₂O → 2KOH + H₂ + Heat
Q.03- of four metals A,B,C and D were taken and added the following solution one by one. The result obtained have been tabulated as follows. (A,B,C एवं D चार धातुओं के नमूनों को लेकर एक-एक करके निम्न विलयन में डाला गया। इससे प्राप्त परिणाम को निम्न प्रकार सारणी वृद्ध किया गया है)
Use the table above to answer the following question about metal A,B,C and D. (इस सारणी का उपयोग कर धातु A,B,C एवं D के संबंध में निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए)
(1) Which is the most reactive metal.(सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु कौन सी है)
(2) What would you observe if b is added to solution of copper (ll)sulphate.(धातु B को कॉपर सल्फेट के विलयन में डाला जाए तो क्या होगा)
(3) Arrange the metals A,B,C and D in the order of reactivity.(धातु A,B,C एवं D को अभिक्रियाशीलता के घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए)
Ans :- (1) B is the most reactive metal because it give displacement reaction with iron (ll) sulphate. (धातु B सर्वाधिक अभिक्रियाशील है क्योंकि ये आयरन सल्फेट के साथ स्थापना अभिक्रिया देता है)
(2) When metal B is added to copper (ll) sulphate solution, a displacement reaction will taken place due to which the blue colour of copper sulphate solution will fed and a Red brown deposit of will be formed on metal B.(जब धातु B को कॉपर सल्फेट के विलयन में डाला जाता है तो विस्थापन अभिक्रिया होती है। जिससे B धातु कॉपर सल्फेट के विलियन में से विस्थापित कर देगी)
(3) B>A>C>D
Q.04- Which gas is produced when dilute hydrochloric acid is added to a reactive metal? write the chemical reaction when iron react with dilute sulphuric acid. (अभिक्रियाशील धातु को तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में डाला जाता है तो कौन सी गैस निकलती है। आयरन के साथ तनु सल्फ्यूरिक अम्ल के रासायनिक अभिक्रिया लिखिए)
Ans:- When reactive metal react with dilute hydrochloric acid it give salt and hydrogen gas.(अभिक्रियाशील धातु के साथ जब तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की अभिक्रिया होती है तो लवण एवं हाइड्रोजन गैस निकलती है)
Metal + Dilute HCl → Salt + Hydrogen gas
धातु + तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल→ लवण + हाइड्रोजन
Reaction between iron and sulphuric acid is
Fe + H₂SO₄ → FeSO₄ + H₂
Q.05 - What would you observe when zinc is added to a solution of iron (ll) sulphate? write the chemical reaction that take place.( जिंक को आयरन सल्फेट के विलयन में डालने से क्या होता है इसकी रासायनिक अभिक्रिया लिखिए)
Ans :- Zinc is more reactive than iron. When zinc is added to iron (ll) sulphate, zinc displace iron from its solution and zinc sulphate is formed.(जिंक को आयरन सल्फेट के विलयन में डालने पर विस्थापन अभिक्रिया के फलस्वरूप जिंक विलयन में से आयरन को विस्थापित कर देता है )
Zn + FeSO₄ → ZnSO₄ + Fe
NCERT page number 49
Q.01- (1) Write the electron dot structure for sodium, Oxygen and magnesium.(सोडियम, ऑक्सीजन एवं मैग्नीशियम का इलेक्ट्रॉन डॉट स्ट्रक्चर लिखिए)
(2) Show the formation of sodium oxide and magnesium oxide by the transfer of electron.(इलेक्ट्रॉन के स्थानांतरण के द्वारा सोडियम ऑक्साइड एवं मैग्निशियम ऑक्साइड का निर्माण दर्शाइए)
(3) What are the ions present in these compound?( इन यौगिकों में कौन से आयन उपस्थित हैं)
Ans :- (1) Electron dot structure (इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना)
(2) Sodium oxide (Na₂O) [सोडियम ऑक्साइड]
Magnesium oxide (MgO) [मैग्नीशियम ऑक्साइड]
(3) In sodium oxide (Na₂O) ions present are sodium ion (Na⁺) and oxygen ion (O²⁻) [सोडियम ऑक्साइड में सोडियम आयन एवं मैग्निशियम आयन उपस्थित होते हैं]
In magnesium oxide(MgO) ions present are magnesium ion (Mg⁺) and oxygen ions(O²⁻) [मैग्नीशियम ऑक्साइड मैं मैग्निशियम आयन एवं ऑक्सीजन आयन उपस्थित होते है]
Q.02- Why do ionic compounds have high melting points.(आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च क्यों होता है)
Ans :- Ionic compound have high melting and boiling point. Because ionic compounds are formed by the attraction force of two opposite ions and a considerable amount of energy is required to break this strong inter ionic attraction.(आयनिक यौगिकों का गलनांक एवं क्वथनांक उच्च इसलिए होता है, क्योंकि आयनिक यौगिकों का निर्माण दो विपरीत आई नो के बीच आकर्षण बल द्वारा होता है एवं इसके मजबूत अन्त आयनिक आकर्षण को तोड़ने के लिए अत्यधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है)
NCERT page number 53
Q.01- Define the following terms.
(1) Minerals
(2) Ore
(3) Gangue
Ans :- (1) Minerals (खनिज) :- The elements for compound, which occur naturally in the earth's crust, are known as minerals(पृथ्वी की भूपर्पटी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले धातुओं के यौगिकों को खनिज कहते हैं)
(2) Ore (अयस्क) :- If minerals contain a very high percentage of particular metal and the metal can be profitability extracted from it. These minerals are called ore.(वे खनिज जिसमें किसी विशेष धातु की अत्यधिक सांद्रता होती है जिसे आसानी से निकाला जा सकता है उसे अयस्क कहते हैं)
(3) Gangue(गैंग) :- Ore is mined from the earth are usually contaminated with large amounts of impurities such as soil, sand etc is called gangue.(पृथ्वी से प्राप्त खनिज वयस्कों में उपस्थित अशुद्धियां जैसे मिट्टी रेत आदि गैंग कहलाते हैं)
Q.02- Name two metals which are found in nature in the free state.(दो धातुओं के नाम बताइए जो प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाई जाती है)
Ans :- Gold, silver, platinum and copper.(सोना, चांदी, प्लेटिनम)
Q.03 - what chemical process is used for obtaining a metal from its oxide.(धातुओं को उनके ऑक्साइड से प्राप्त करने के लिए किस रासायनिक विधि का उपयोग किया जाता है)
Ans:- Metals low in the activities series are very unreactive. The oxides of these metals can be reduced to metals by heating alone.(बहुत कम क्रियाशील धातु के ऑक्साइड गर्म करने से अलग हो सकते हैं)
2HgO → 2Hg + O₂
** The metals in the middle of the activity series such as iron zinc lead copper ecetra are moderately reactive. These metal oxides are reduced to the corresponding metals by using suitable reducing agent.(मध्यम क्रियाशील धातु को उसके ऑक्साइड से प्राप्त करने के लिए उपयुक्त अपचायक का उपयोग किया जाता है । जो इस प्रकार है, जब हम जिंक को कार्बन के साथ गर्म करते हैं तो या जिंक धातु में अपचयित हो जाता है)
ZnO + C → Zn + CO
** The metals high up in the reactivity series are very reactive. They are separated from their oxides by electrolysis process. (अति क्रियाशील धातु को उसके ऑक्साइडों से प्राप्त करने के लिए विद्युत अपघटनी विधि का प्रयोग किया जाता है)
NCERT page number 55
Q.01- Metallic oxides of zinc magnesium and copper where heated with the following metals.(जिंक, मैग्नीशियम, कॉपर के धात्विक ऑक्साइड ओं को निम्न बातों के साथ गर्म किया गया)
In which cases will you find displacement reaction taking place. (किस स्थिति में विस्थापन अभिक्रिया घटित होगी)
Ans :-
Q.02 - Which metals do not corrode easily? (कौन सी धातु आसानी से संक्षारित नहीं होती है)
Ans:- The metals which are the least reactive, do not corrode easily.(कम अभिक्रियाशील धातुऐं आसानी से संक्षारित नहीं होती है)
Ex. Gold, silver, platinum and copper. (सोना, चांदी, प्लैटिनम)
Q.03 - What are alloys? (मिश्रातु क्या है)
Ans :- An alloys is a homogeneous mixture of two or more metals, aur a metal and a non metal.(दो या दो से अधिक धातु या अधातु को एक समांगी मिश्रण बनाने की क्रिया को मिश्रातु कहते हैं)
Ex. ** Stainless steel is an alloys of nickel and chromium. (stainless-steel निकिल एवं क्रोमियम मिश्रातु है)
** Amalgam is an alloy of Mercury (अमलगम मर्करी का मिश्रातु है)
** Brass is an alloy of copper and zinc (पीतल कॉपर एवं जिंक की मिश्रातु है)
** Bronze is an alloy of copper and tin (कासा कॉपर एवं टिन का मिश्रातु है)
** Solder is an alloy of lead and tin (सोल्डर शीशा एवं टिन का मिश्रातु है)
Exercise.
Q.01 - Which of the following pairs will give displacement reaction. (निम्न में से कौन सा युगल विस्थापन अभिक्रिया प्रदर्शित करता है)
Ans :- AgNO₃ solution and copper metal. (AgNO₃ विलयन एवं कॉपर धातु)
Q.02 - Which of the following methods is suitable for performing and iron frying pan from rusting. (लोहे के फ्राइंग पैन को जंग से बचाने के लिए निम्न में से कौन सी विधि उपयुक्त है)
Ans :- Applying a coating of zinc.(जिंक की परत चढ़ाकर)
Q.03 - An element react with oxygen to give a compound with a high melting point. This compound is also soluble in water. The element is likely to be. (कोई धातु आक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर उच्च गलनांक वाला योगिक निर्मित करती है वह यौगिक जल में विलय है यह तत्व क्या हो सकता है)
Ans :- Calcium (कैल्शियम)
Q.04- Food cans are coated with tin and not coated with zinc because? (खाद्य पदार्थों के डिब्बों पर जिंक की बजाय टिन का लेप होता है क्योंकि)
Ans :- Zinc is more reactive than tin (टिन की अपेक्षा है जिंक अधिक अभिक्रियाशील है)
Q.05- You are given a hammer, a battery, a bulb, wire and a switch. (आपको एक हथोड़ा, बैटरी, बल्ब, तार एवं स्विच दिया गया है)
(1) How could you use them to between metal and non metals. (इनका उपयोग कर धातु एवं अधातु के नमूनों के बीच आपसी विभेद कैसे कर सकते हैं)
(2) Assess the usefulness of these tests in distinguising between metals and non metals. (धातुओं एवं अधातुओं में विभेदन के लिए इन परीक्षणों की उपयोगिता ओं का आकलन कीजिए)
Ans :- (1) With the hammer, can beat the sample and if it can be beaten into thin sheets (it is malleable), then it is a metal otherwise a non metal. Similarly, we can use the battery, bulb, wires and a switch to set up a circuit with the sample. If the sample conducts electricity, then it is a metal otherwise a non metal. (हथौड़ें की सहायता से धातुओं को पीटकर चादरों में बदला जा सकता है । इसलिए इन्हें अघातवर्द्य कहते हैं जबकि अधातु को पीटकर चादरों में नहीं बदला जा सकता। जब हम बैटरी, बल्ब, स्विच एवं तारों की सहायता से परिपथ जोड़ते हैं, तो केवल धातुओं में विद्युत धारा प्रवाहित होती है जिससे पता चलता है कि धातु विद्युत की चालक है परंतु अधातु विद्युत धारा प्रवाहित नहीं करती है)
(2) The above test are useful in distinction between metal and nonmetals as these are based on the physical properties. No chemical reaction are involved in these tests (उपरोक्त प्रयोग धातु एवं अधातु के बीच विभेद करने का उपयोगी तरीका है। जो कि भौतिक गुणों पर आधारित है इसमें रासायनिक अभिक्रिया शामिल नहीं है )
Q.06- What are amphoteric oxides? Give two examples of amphoteric oxides. (उभयधर्मी ऑक्साइड क्या होते हैं? उभयधर्मी ऑक्साइडों का उदाहरण दीजिए)
Ans:- Those oxide that behave as both acidic and basic oxide are called amphoteric oxides.(ऐसी धातु ऑक्साइड जो अम्ल तथा क्षार दोनों से अभिक्रिया कर लवण तथा जल प्रदान करते हैं उसे उभयधर्मी ऑक्साइड कहते हैं)
Q.07- Name two metals which will displace hydrogen from dilute acids, and two metals which will not. (दो धातुओं का नाम बताइए जो तनु अम्ल से हाइड्रोजन को विस्थापित कर देता है एवं दो धातु जो विस्थापित नहीं कर सकते)
Ans :- Metals that are more reactive than hydrogen displace it from acids. (जो धातु हाइड्रोजन से अधिक क्रियाशील होती है, हाइड्रोजन को अम्लों से विस्थापित कर देते हैं)
Ex - Sodium and potassium (सोडियम एवं पोटेशियम)
Metals that are less reactive than hydrogen and do not displace it. (जो धातु हाइड्रोजन से कम क्रियाशील होती है, हाइड्रोजन को अम्लों से विस्थापित नहीं कर सकती)
Ex - Copper and silver (कॉपर एवं सिल्वर)
Q.08 - In the electrolytic refining of a metal M, what would you take as the anode, the cathode and the electrolyte? (किसी धातु M के विद्युत अपघटनी परिष्करण में आप एनोड, कैथोड एवं विद्युत अपघट्य कैसे बनाएंगे)
Ans :- In the electrolytic refining of a metals- (धातु के विद्युत अपघटनी परिष्करण में)
Anode(एनोड) - Impure metal M (अशुद्ध धातु M)
Cathode(कैथोड) - Thin strip of pure metal M (शुद्ध धातु M की पतली परत)
Electrolyte (विद्युत अपघटन)- Solution of salt of the metal M (M धातु के लवण का विलयन)
Q.09- Pratyush took sulfur powder on a spatula and heated it. He collected the gas evolved by inverting a test tube over it, a show in figure below (प्रत्यूष ने सल्फर चूर्ण को स्पैचुला में लेकर गर्म किया। चित्र के अनुसार एक परखनली को उल्टा करके उसने उत्सर्जित गैस को एकत्रित किया)
(A) What will be the action of gas on (गैस की क्रिया क्या होगी)
[1] Dry litmus paper? (सूखे लिटमस पेपर पर)
[2] Moist litmus paper? (आद्र लिटमस पेपर पर)
(B) Write a balanced chemical equation for the reaction taking place. (ऊपर की अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए)
Ans :- (A) [1] There will be no action on dry litmus paper. (सूखे लिटमस पेपर पर कोई क्रिया नहीं होती)
[2] Since the gas is Sulphur dioxide. It turns moist blue litmus paper to red because sulfur dioxide react with moisture to form sulphurous acid.( सल्फर डाइऑक्साइड नीले लिटमस पेपर को लाल में बदल देती है क्योंकि सल्फर डाइऑक्साइड आद्रता के साथ अभिक्रिया कर सल्फ्यूरस अम्ल का निर्माण करती है)
(B)
Q.10- State two ways to prevent the rusting of iron.(लोहे को जंग से बचाने के लिए दो तरीके बताइए)
Ans :- Two ways to prevent the rusting of iron are-(लोहे को जंग से बचाने के लिए दो तरीके निम्न है)
Oiling, greasing or painting (तेल लगाकर, ग्रीस लगाकर या पेंटिंग द्वारा):- By applying oil, Grease or paint, the surface becomes waterproof and the moisture and oxygen present in the air cannot come into direct contact with iron. Hence rusting is prevented.(इस विधि में लोहे की वस्तु पर पेंट कर देते हैं, ताकि इसकी सतह वायु और आद्रता के सीधे संपर्क में ना रहे)
Galvanization(यशदलेपन द्वारा) :- An iron article is Coated with a layer of zinc metal, which prevents the iron to come in contact with oxygen and moisture. Hence rusting is prevented.(इस विधि में लोहा एवं इस्पात पर जिंक की पतली परत चढ़ाई जाती है जिससे लोहा ऑक्सीजन एवं आद्रता के संपर्क में नहीं आ पाता और जंग लगने से बच जाता है)
Q. 11- What type of oxides is form when non-metals combine with oxygen?(ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर अधातुएं कैसे ऑक्साइड बनाती हैं)
Ans :- Non metals combine with oxygen to form acidic oxides.(ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर अधातु में अम्लीय आक्साइड बनाती हैं)
Ex. S + O₂ → SO₂
Q. 12-give reason(कारण बताइए)
(1) platinum, Gold hand silver are used to make jewellery.(प्लैटिनम, सोना एवं चांदी का उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है)
(2) sodium, potassium and lithium are stored under oil.(सोडियम, पोटेशियम एवं लिथियम को तेल के अंदर संग्रहित किया जाता है)
(3) Aluminium is highly reactive metal, yet it is used to make utensils for cooking.(एलुमिनियम अत्यंत अभिक्रियाशील धातु है फिर भी इसका उपयोग खाना बनाने वाले बर्तन बनाने के लिए किया जाता है)
(4) Carbonate and sulphide is are useful converted into oxides during the process of extraction.(निष्कर्षण प्रक्रम में कार्बोनेट एवं सल्फाइड अयस्क को ऑक्साइड में परिवर्तित किया जाता है)
Ans :-
(1) Platinum, gold and silver are used to make jewellery because they are very lustrous. Also, they are very less reactive and do not corrode easily.(प्लैटिनम, सोना एवं चांदी चमकदार धातु में हैं। ये बहुत कम क्रियाशील होती है एवं आसानी से संक्षारित नहीं होती)
(2) Sodium, potasium and lithium are very reactive metals and react very vigorously with air as well as water. Therefore, they are kept immersed in kerosene oil in order to prevent their contact with air and moisture.(सोडियम, पोटेशियम एवं लिथियम वायु में खुला छोड़ने पर अपनी अत्यधिक क्रियाशीलता के कारण आसानी से आग पकड़ लेते हैं अतः इसको तेल के अंदर संग्रहित किया जाता है)
(3) Aluminium forms are non reactive layer of Aluminium oxide on its surface, this layer prevents aluminium to react with other substances. That's why Aluminium is used to make cooking utensils.(एलुमिनियम अपनी सतह पर एलुमिनियम ऑक्साइड की अक्रियाशील परत बना देता है, यह परत एलुमिनियम को अन्य पदार्थों के साथ क्रिया करने से रोकता है। इसलिए एलमुनियम का उपयोग खाना बनाने के बर्तनों में किया जाता है)
(4) Carbonate and sulphide ores are usually converted into oxide during the process of extraction, because metals can be easily structure from their oxides rather than from their carbonates and sulphides.(निष्कर्षण की प्रक्रिया में कार्बोनेट एवं सल्फाइट्स के अयस्क सामान्यता ऑक्साइड में परिवर्तित किया जाता है, क्योंकि धातुओं को उनके ऑक्साइड से आसानी से पृथक किया जा सकता है)
Q.13 - You must have seen tarnished copper vessels being cleaned with lemon or tamarind use. Explain why these source substance are effective in cleaning the vessels.(आपने तांबे के मलीन बर्तन को नींबू या इमली के रस से साफ करते अवश्य देखा होगा। यह खट्टे पदार्थ बर्तन को साफ करने में क्यों प्रभावी हैं)
Ans :- copper reacts with moist carbon dioxide in air to form copper carbonate and as a result, copper vessel loses its shiny brown surface forming a green layer of copper carbonate. The citric acid present in The lemon or tamarind neutralize the basis copper carbonate and dissolves the layer. That is why, tarnished copper vessel are cleaned with lemon or tamarind juice to give the surface of the copper vessel its characteristic luster.( कॉपर वायु में कार्बन डाइऑक्साइड के साथ अभिक्रिया कर कॉपर कार्बोनेट बनाता है। जिससे कॉपर के बर्तन की चमक कम हो जाती है एवं उसके ऊपर कॉपर कार्बोनेट की हरी परत चढ़ जाती है। लेमन या इमली में सिट्रिक एसिड होता है जो क्षारीय कॉपर कार्बोनेट की परत को डिसॉल्व करके उदासीन कर देता है। इसलिए कॉपर का मलीन बर्तन लेमन से साफ हो जाता है तथा कॉपर का बर्तन चमकीला हो जाता है)
Q. 14- Differentiate between metal and nonmetal on the basis of their chemical properties.(रासायनिक गुण धर्मों के आधार पर धातु एवं अधातु में विभेद कीजिए)
Metal (धातु):-
1> Metal are electropositive. (धातु इलेक्ट्रोपोजिटिव होते हैं। )
2> They react with water to form oxides and hydroxides. Some metals react with cold water, with hot water and some with steam.(यह जल से अभिक्रिया करके ऑक्साइडस एवं हाइड्रोक्साइड बनाते हैं। कुछ धातु ठंडे पानी के साथ, कुछ गर्म पानी के साथ तथा कुछ भाप के साथ अभिक्रिया करते हैं)
3> They react with dilute acids to form a salt and evolve hydrogen gas. However copper, silver, gold, Platinum, Mercury do not react.(ये तनु अम्लों के साथ अभिक्रिया करके लवण एवं हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करते हैं। जबकि कॉपर, सिल्वर, गोल्ड, प्लैटिनम, मरकरी अभिक्रिया नहीं करते)
4> They react with the salt solution of metals. Depending on their reactivity, displacement reaction can occur.(यह धातु के लवण विलयन के साथ अभिक्रिया करते हैं। अभिक्रियाशीलता के अनुसार इनमें विस्थापन अभिक्रिया हो सकती है)
5> They act as reducing agent (as they can easily loose electrons) [ये अपचायक की तरह कार्य करते हैं,(यह आसानी से इलेक्ट्रॉन छोड़ते हैं)]
Non metal (अधातु)-
1> Non metals are electronegative. (अधातु इलेक्ट्रोनेगेटिव या विद्युत ऋणात्मक होते हैं)
2> They react with oxygen to form acidic or neutral oxides.(यह अम्ल के साथ अभिक्रिया करके अम्लीय या उदासीन ऑक्साइड बनाते हैं)
3> They do not react with dilute acids, these are not capable of replacing hydrogen.(यह तनु अम्ल के साथ अभिक्रिया नहीं करते हैं।और ना ही हाइड्रोजन को स्थानांतरित करने में सक्षम है)
4> These react with the salt solution of non metals.(यह अधातु के लवण विलयन के साथ अभिक्रिया करते हैं)
5> These act as oxidising agent (as they can gain electrons)[यह ऑक्सीकारक का कार्य करते हैं तथा इलेक्ट्रॉन ग्रहण करते हैं (]
Q.15 - A men went door to door posing as a GoldSmith. He promised to bring back the glitter of old and dull gold ornaments. An unsuspecting lady gave a set of Gold bangles to him which he did in a particular solution. The bangles sparkled like new but their weight was reduce drastically. The lady was upset but after a futile argument a man beat a hasti retreat. Can you play the detective to find out the nature of the solution he had used?(एक व्यक्ति प्रत्येक घर में सुनार बनकर जाता है। उसने पुराने एवं मलीन सोने के आभूषणों में पहले जैसी चमक पैदा करने का ढोंग रचाया । कोई संदेह किए बिना ही एक महिला अपने सोने के कंगन उसे देती है जिसे वह एक विशेष विलयन में डाल देता है। कंगन नए की तरह चमकने लगते हैं लेकिन उनका वजन अत्यंत कम हो जाता है। वह महिला बहुत दुखी होती है तथा तर्क वितर्क के पश्चात उस व्यक्ति को झुकना पड़ता है। एक जासूस की तरह क्या आपको सिविलियन की प्रकृति के बारे में बता सकते हैं)
Ans :-He must have dipped the gold metal in the solution of Aqua regia. A 3:1 mixture of concentrate hydrochloric acid and concentrate nitric acid. Aqua regia is a fuming, highly corrosive liquid. It dissolves gold in it. After dripping the Gold ornaments in Aqua regia, the outer layer of gold gets dissolved and the inner shiny layer appears, that is why the weight of gold ornament reduced.(उसने अवश्य ही सोने की धातु को एक्वा रेजिया बिलियन में डुबाया होगा। जिसमें 3:1अनुपात में सांद्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल और सांद्र नाइट्रिक अम्ल होता है। एक्वा रेजिया उच्च संक्षारित द्रव है जो सोने को अपने में घोल देता है। सोने के आभूषण को एक्वा रेजिया में डालने पर उसकी बाहरी परत घुल जाती है जबकि अंदरूनी परत बाहर आ जाती है जो कि चमकीली दिखती है। इसलिए सोने का वजन घट जाता है)
Q.16- Give reasons why copper is used to make hot water tanks and not steel (an alloy of iron)
Ans :- copper does not react with cold water, hot water or steam. However iron react with steam. If the hot water tanks are made of steel (an alloy of iron), then iron would react with vigrously with the steam formed from hot water. That is why copper is used to make hot water tanks and not Steel.,( कॉपर ठंडे पानी, गरम पानी या भाप के साथ अभिक्रिया नहीं करता है जबकि लोहा भाप के साथ अभिक्रिया करता है। यदि गरम वाटर के टैंक को स्टील (लोहे का एक अयस्क) से बनाया जाए तो लोहा तेजी से भाप के साथ अभिक्रिया करेगा इसलिए गरम पानी के टैंक को बनाने के लिए हमेशा कॉपर का प्रयोग किया जाता है स्टील का नहीं)








0 Comments